{"_id":"5728ddea4f1c1bff345cd046","slug":"700-handpump","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 हैंडपंप लगवाएंगे ‘माननीय’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 हैंडपंप लगवाएंगे ‘माननीय’
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 03 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 700 नए हैंडपंप लगवाए जाएंगे, वहीं 700 खराब हैंडपंपों को रीबोर भी कराया जाएगा। शासन से माननीयों को नए हैंडपंप लगवाने और पुराने हैंडपंप रीबोर करवाने का लक्ष्य मिला है। हैंडपंप कहां लगेंगे और कहां-कहां रीबोरिंग होगी, इस संबंध में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
सदर विधानसभा क्षेत्र से हाजी अलीम, सिकंदराबाद से विमला सोलंकी, स्याना से दिलनवाज खां, खुर्जा से बंसी पहाड़िया, अनूपशहर से गजेंद्र चौधरी, शिकारपुर से मुकेश शर्मा, डिबाई से गुड्डू पंडित विधायक निर्वाचित हैं। सरकार ने सभी विधायकों को 100-100 नए हैंडपंप लगवाने और 100-100 हैंडपंप रिबोर करवाने का लक्ष्य दिया है।
विधायक जिन हैंडपंपों का रीबोर कराएंगे, उन खराब हैंडपंपों की सूची तैयार की जा रही है। जहां नए हैंडपंप लगने हैं, उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। हैंडपंप गांव-देहात के साथ शहर और कस्बाई इलाकों में भी लगेंगे।
विज्ञापन
पेयजल संकट होगा खत्म
खराब हैंडपंपों की रीबोरिंग और नए हैंडपंप लगाने का कार्य इसी सीजन में पूरा होना है। गर्मी में 700 नए और 700 हैंडपंपों का रीबोर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कमोबेश पेयजल संकट खत्म हो जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को पीने के लिए साफ पानी भी मिल सकेगा।
स्कूलों में भी होगी हैंडपंपों की मरम्मत
अब परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पानी की किल्लत नहीं होगी। शासन के आदेश पर स्कूलों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत करवाई जाएगी। बता दें कि जनपद में 2400 से अधिक परिषदीय स्कूलों में लगभग 3500 हैंडपंप हैं। इनमें से 560 हैंडपंप खराब हैं।
इन्हें ठीक करवाने के लिए स्कूल प्रशासन काफी दिन से प्रयासरत था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वेदराम ने बताया कि शासन के आदेश पर जिन स्कूलों में हैंडपंप खराब पड़े हैं, उनकी रिपोर्ट एबीआरसी से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी खराब हैंडपंपों को ठीक करवाया जाएगा।
विधायकों को नए हैंडपंप लगाने और पुराने हैंडपंपों को रीबोर कराने का लक्ष्य मिल गया है। विधायक 700 नए हैंडपंप लगवाएंगे और इतने ही हैंडपंपों को रीबोर करवाएंगे। 1400 हैंडपंप वजूद में आने से जनपद में पेयजल की समस्या दूर होगी। - जसजीत कौर, सीडीओ, बुलंदशहर