फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   6.86 lakh consumers will now get cylinders for Rs 940

Bulandshahar News: 6.86 लाख उपभोक्ताओं को अब 940 रुपये में मिलेगा सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। घरेलू गैस सिलिंडर सस्ता होने का लाभ जिले के 9.87 लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। सिलिंडर के दाम 200 रुपये कम होने पर अब सामान्य उपभोक्ताओं को 940 रुपये तो उज्ज्वला योजना के 3.37 लाख लाभार्थियों को सिलिंडर लेने के लिए अब 740 रुपये देने होंगे। उज्ज्वला के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलिंडर की सब्सिडी पहले से ही दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर अब 400 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जिले में 91 गैस एजेंसी संचालित हैं। इन सभी से 9,87,306 घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इनमें 6,49,975 उपभोक्ता सामान्य शामिल हैं। जबकि 3,37,331 उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित हैं। जिले में अभी तक सिलिंडर का दाम 1140 था। अब सरकार की ओर से प्रति सिलिंडर पर 200 रुपये कम कर दिए गए हैं। इस तरह से अब सामान्य उपभोक्ताओं को सिलिंडर 940 रुपये तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 740 रुपये में मिलेगा। उज्ज्वला के लाभार्थियों को पहले से ही सिलिंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से आह्वान किया है कि वह अपना सिलिंडर बुक कराने के बाद ही प्राप्त करें। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह सब्सिडी के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed