{"_id":"9489691b6e23366b3afd267764844f21","slug":"65-families-will-get-house-and-250-will-get-employement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 परिवारों को आशियाना, 250 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 परिवारों को आशियाना, 250 को मिलेगा रोजगार
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया थर्मल पावर प्लांट की जद में आने वाले 65 किसान परिवारों को ईडब्ल्यूएस मकानों की सौगात मिलेगी। 250 पढे़ लिखे नौजवानों को विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेनिंग के बाद टीएचडीसी रोजगार उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
रोजगार और आवास की मांग को लेकर किसान काफी समय से प्रशासन से लड़ाई लड़ रहे थे। किसानों की मांग थी कि उनके परिवार नौजवान सदस्यों को काबलियत के हिसाब से थर्मल पावर प्लांट में स्थायी रुप से रोजगार दिया जाए। जिन किसानों की पट्टे वाली जमीन का अधिग्रहण किया गया है।
विज्ञापन
वह आवास की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में अरनिया थर्मल पावर प्लांट को लेकर अफसरों ने मीटिंग की। मीटिंग मेें तय किया गया कि किसानों को एक सिरे से मुआवजा बांटा जाए, ताकि कब्जे की कार्रवाई आसानी से पूरी हो।
विज्ञापन
नगला भीकमपुर में 65 परिवारों को ईडब्ल्यूएस मकानों की सौगात दी जाएगी। थर्मल पावर प्लांट की जद में आने वाले परिवारों में से 250 सदस्यों को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों टीएसडीसी ने किसानों को आर्थिक और सामाजिक स्तर जानने के लिए सर्वे कराया था।
सर्वे में करीब 250 पढ़े लिखे युवा बेरोजगार सामने आए हैं। इन युवाओं को तकनीकी ट्रेडस में प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रोजगार दिया जाएगा। बैठक में डीएम बी.चंद्रकला, एडीएम प्रशासन विशाल सिंह, टीएचडीसी के जनरल मैनेजर एसपी सिंह, आरके भटट और मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि पट्टा आवंटियों के लिए मकानों का निर्माण जल्द शुरू होगा। चार गांवोें के 250 युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जाएगा।