फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रोडवेज बस-कार का आमने सामने की भिड़न्त, कार चालक की मौत

रोडवेज बस-कार का आमने सामने की भिड़न्त, कार चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस-कार का आमने सामने की भिड़न्त, कार चालक की मौत
रोडवेज बस-कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, कार चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाइवे पर धतूरी गांव के पास रोडवेज बस और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा निवासी शमशाद का 32 वर्षीय पुत्र जाकिर कार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार की रात लगभग 10.30 बजे वह अपनी कार से बुलंदशहर से अपने गांव आ रहा था। उसी दौरान थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाइवे पर धतूरी गांव के पास सामने से आ रही बदायूं डिपो की रोडवेज बस की कार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि जाकिर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद रोडवेज बस का चालक फरार हो गया जबकि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed