{"_id":"5b6497684f1c1bac7d8b62fc","slug":"61533319016-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौत
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर कार ने महिला को रौंदा, मौत
-थाना देहात क्षेत्र के गांव धरपा मोड़ पर हुआ हादसा
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
खुर्जा। एनएच-91 पर रोड पार करते समय कार ने महिला को रौंद दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
बृहस्पतिवार रात थाना देहात क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द निवासी राजवती (40) पत्नी स्व. सोहनलाल पॉटरी फैक्ट्री से मजदूरी कर अपने घर जा रही थी। धरपा मोड़ पर रोड पार करते समय तीव्र गति से आ रहे कार ने उसे राजवती को कुचल दिया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में घायल राजवती को जटिया सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुचे मृतका के परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर आरोपी कार चालक हादसे के बाद मौका देखकर भाग गया। मृतका के देवर मलखान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।