फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   55 kiln bosses notice

55 भट्टा मालिकों को नोटिस

Tue, 03 May 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 03 May 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
55 kiln bosses notice
भट्टा मालिकों को नोटिस - फोटो : अमर उजाला

अवैध मिट्टी खनन करने वाले भट्टा संचालकों पर गाज गिर सकती है। मंगलवार को एडीएम वित्त व राजस्व ने बगैर रॉयल्टी जमा किए मिट्टी खनन करने वाले 55 भट्टा संचालकों को नोटिस जारी किया है। भट्टा मालिकों ने पर्यावरण विभाग से एनओसी के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन


पर्यावरण की एनओसी देने के लिए डीएम ने दो कमेटियों के गठन का आदेश दिया। दोनों कमेटियों के जरिए ईंट भट्टा संचालकों ाके एनओसी मिलेगी। जनपद में 280 में से 55 भट्टा मालिकों ने एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया है। बगैर आवेदन और रॉयल्टी जमा किए भट्टा मालिक ईंटों के के निर्माण में जुटे हैं।
विज्ञापन


इससे खफा एडीएम वित्त ने भट्टा मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खुर्जा में 12 भट्ठा मालिकों को नोटिस भेजा गया है। शिकारपुर में आठ भट्टों को नोटिस जारी हुआ है। बाकी नोटिस बुलंदशहर, अनूपशहर, सिकंदराबाद, अनूपशहर और डिबाई के भट्टा मालिकोें को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम वित्त आरके सिंह ने बताया कि पर्यावरण की एनओसी के लिए आवेदन नहीं करने वाले भट्टा मालिकोें को नोटिस भेजे जा रहे हैं। ये भट्टा मालिक बिना अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। जिनके पास एनओसी नहीं है उन भट्टों पर पानी छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed