{"_id":"5a357b3c4f1c1b4e718b982e","slug":"51513454396-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला से टकराई रोडवेज बस एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राला से टकराई रोडवेज बस एक दर्जन घायल
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत, दूसरा गंभीर
- नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सूजापुर के पास पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर
- विद्यालय से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सूजापुर के पास शुक्रवार देर शाम स्कूटी सवार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और उनके साथी अध्यापक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अध्यापक की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया।
गांव चांदपुर निवासी रतन लाल गौतम पुत्र ऋषिपाल तहसील के गांव पवसरा स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। शुक्रवार शाम वह स्कूटी से अपने साथी अध्यापक रामअवतार सिंह के साथ घर लौट रहे थे। स्कूटी प्रधानाचार्य ही चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सूजापुर के पास बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी रामअवतार गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामअवतार को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज मिथुन दीक्षित ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक मौके पर पिकअप छोड़कर भाग गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़़़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ट्राला से टकराई रोडवेज बस, एक दर्जन घायल
फोटो समाचार
- बस चालक सहित छह लोगों की हालत गंभीर
- दिल्ली जा रही थी खुर्जा डिपो की बस, औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रोडवेज बस आगे जा रहे ट्राला से टकरा गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बस चालक समेत छह लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात खुर्जा डिपो की बस सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित शर्मा होटल के पास ओवरटेक करने के चक्कर में बस आगे जा रहे ट्राला से भिड़ गई। हादसे में बस चालक रामकुमार निवासी खुर्जा समेत करीब 12 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने चालक समेत गंभीर रुप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, मामूली रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था। गंभीर रूप से घायल बस चालक रामकुमार सहित छह लोगों को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
फोटो समाचार
दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए अवैध कट होंगे बंद
- जोखाबाद से बिलसूरी तक अधिकारियों ने किया मुआयना
सिकंदराबाद। हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे अवैध कटों को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ बाईपास व राजमार्ग का दौरा कर अवैध कटों को चिह्नित किया है।
राजमार्ग के चौड़ीकरण के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है। वहीं इस मार्ग पर ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए जगह-जगह अवैध रूप से कट बना लिए है। इन अवैध कटों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्य मार्ग पर आते समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। शनिवार को जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र से लेकर बिलसूरी तक के अवैध कटों को चिन्हित किया गया। राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने ऐसे कटों को जल्द बंद करने का निर्णय लिया है। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि अवैध कटों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही प्राधिकरण उसे बंद कराएगी। इसके बाद जो भी अवैध कट बनाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।