फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़
रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन

- पैसेंजर ट्रेन में बैठने को लेकर मची रही अफरातफरी
खुर्जा जंक्शन। रक्षा बंधन पर जाने वाले भाई-बहनों की भीड़ ट्रेनों में शुरू हो गई है। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में बैठने के लिए मारामारी मची रही। सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। जगह न होने के कारण यात्रियों ने ट्रेन की छतों पर सफर तय किया। यही हाल रोडवेज बसों का भी दिखाई दिया।

रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को है। रविवार की छुट्टी होने के कारण शनिवार को यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यात्री स्टेशन पर खड़े दिखाई दिए। जो भी ट्रेन आती बैठने के लिए यात्रियों में अफरातफरी मच जाती। शाम तक स्थित और भी खराब हो गई। सबसे ज्यादा भीड़ पैसेंजर ट्रेनों में दिखाई दी। पैसेंजर ट्रेनों पर तो बैठने की भी जगह लोगों को नहीं मिली। ऐसे में जहां यात्रियों ने खड़े होकर सफर तय किया। वहीं कई यात्री छतों पर बैठे नजर आए। कुछ ऐसा ही हाल बसों का भी दिखाई दिया। दो दिन की छुट्टी होने के कारण त्योहार मनाने जाने के लिए भाई बहनों की भीड़ रोडवेज बस अड्डे पर देखी गई। बसें भी खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed