फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   500 villages without electricity, suffered loss of millions

500 गांवों की बिजली गुल, लगी करोड़ो की चपत

Sun, 29 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 29 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
500 villages without electricity, suffered loss of millions
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला

आंधी-बारिश ने जिलेभर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। जिलेभर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिले के करीब 500 गांवों की बिजली गुल हो गई। सैकड़ों लाइनें और पोल आंधी से टूट गए। करीब 70 से ज्यादा बिजलीघरो पर ब्रेकडाउन रहा।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम जिलेभर में तेज आंधी-बारिश ने बेशक मौसम ख्रुशनुमा कर दिया हो, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी। शनिवार शाम जनपद के अधिकांश हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी-बारिश के कारण बुलंदशहर, औरंगाबाद, खुर्जा, डिबाई, जहांगीराबाद, गुलावठी, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, ऊंचागांव, शिकारपुर, छतारी, पहासू आदि नगर क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के करीब 500 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पावर कारपोरेशन की 100 से ज्यादा हाइटेंशन और लो टेंशन लाइन और करीब 400 से ज्यादा पोल उखड़कर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के 70 से बिजलीघरों पर रातभर ब्रेकडाउन रहा। अधिकांश बिजलीघरों पर अभी भी ब्रेकडाउन की स्थिति बनी हुई है। शहर के अनूपशहर अड्डा बिजलीघर, हाइडिल कालोनी बिजलीघर, भूड़ बिजलीघर और सब्जी मंडी बिजलीघर पर शाम करीब पांच बजे तक ब्रेकडाउन रहा।


अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा का कहना है कि आंधी-बारिश के कारण पावर कारपोरेशन को करीब दो से तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। जिन बिजलीघरों पर अभी भी ब्रेकडाउन हैं, वहां काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed