{"_id":"65bc19a98b674e49b00fe849","slug":"500-villages-along-with-the-city-lost-power-for-12-hours-due-to-rain-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-110908-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बारिश से शहर के साथ 500 गांवों की 12 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बारिश से शहर के साथ 500 गांवों की 12 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
बुलंदशहर। बारिश के कारण बुधवार को पूरी रात शहर के साथ 500 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शहर में तो सुबह करीब 11 बजे बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन देहात क्षेत्र में कहीं आधा घंटे सप्लाई देकर खानापूर्ति कर ली गई तो कहीं बृहस्पतिवार शाम तक सप्लाई चालू नहीं हुई।
बुधवार शाम को पूरे जिले में झमाझम बारिश के कारण बिजली सप्लाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। शहर के अधिकतर इलाकों में फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने के लिए निकले, लेकिन बार-बार बारिश के कारण फाल्ट ठीक करने का काम पूरा नहीं हुआ। जिसके चलते नगर के हाइडिल कालोनी, अंसारी रोड, सब्जीमंडी, नीमखेड़ा, अनूपशहर अड्डा, डीएम रोड समेत अन्य बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके अलावा 500 से अधिक गांवों में भी बिजली सप्लाई के हालात खराब रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक हुई बारिश के कारण देर शाम तक 150 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई चालू नहीं हो पाई थी।
न फाल्ट न ब्रेक डाउन, 12 घंटे गुल रही बिजली
नीमखेड़ा और सब्जी मंडी प्रथम व द्वितीय बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बिना फाल्ट के ही प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि 132 केवीए ट्रांसमिशन केंद्र से लाइन में फाल्ट बताकर सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद बिजलीघरों के कर्मचारी रात भर लाइन की पेट्रोलिंग करते रहे, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे 132केवीए सबस्टेशन के स्टाफ की ड्यूटी बदली तो नए स्टाफ ने लाइन चालू की।
विज्ञापन
खानपुर में 24 घंटे गुल रही बिजली
नगर में बारिश के चलते बृहस्पतिवार शाम तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। निवासी आकाश कुमार, गुड्डू लोधी, डेविड कुमार ने बताया बुधवार शाम करीब छह बजे बारिश शुरु होते ही बिजली सप्लाई बंद हो गयी। उपकेंद्र पर तैनात इंचार्ज ने फोन बंद कर लिया। पूरी रात खानपुर फीडर से लगे 20 गावों की बिजली आपूर्ति बंद रही। सुबह बिजली न आने से पानी की किल्लत रही। वही पूरी रात नगर ने अंधेरा छाया रहा।
60 गांवों की बिजली रही गुल
ऊंचागांव क्षेत्र में बरसात के चलते करीब 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। बुधवार की शाम करीब पांच बजे से विद्युत उपकेन्द्र ऊंचागांव, दौलतपुर कलां, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव ऊंचागांव, नरेन्द्रपुर, खंदोई, सौजनारानी, थाना गजरौला, चासी, अमरगढ़, नरसेना, दौलतपुर कलां, घुघरावली, बरवाला महमुदपुर, यूनिसपुर, कमालपुर, कपसाई, बलरामपुर, मवई, फरीदाबांगर, पीतपुर, पूठा, रोसला, बैरल, रूठा, ककरई, मुबारिकपुर की सप्लाई प्रभावित है।
लाइन में फाल्ट से गुल रही बिजली
भीमपुर दौराहा बिजलीघर से आ रही 33 केवीए लाइन में फॉल्ट से नरौरा टाउन सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ संदीप कुमार ने बताया की भीमपुर दोराहा बिजलीघर से आ रही विद्युत लाइन में फाल्ट के कारण विद्युत सब स्टेशन पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
बारिश के कारण बिजली सप्लाई में परेशानी हुई है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल्द सभी क्षेत्रों की बिजली सप्लाई चालू करा दी जाएगी।-- एके जायसवाल, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम

बारिश के कारण बिजली सप्लाई में परेशानी हुई है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल्द सभी क्षेत्रों की बिजली सप्लाई चालू करा दी जाएगी।