फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   50 junior high schools will play in the E-Class

50 जूनियर हाईस्कूलों में चलेंगी ई-क्लासेज

Sat, 25 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 25 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
50 junior high schools will play in the E-Class
laptop

बेसिक शिक्षा विभाग के 50 जूनियर हाईस्कूलों में ई-क्लासेज चलेंगी। योजना के लिए चयनित सभी स्कूल नरौरा और डिबाई क्षेत्र के हैं। इनमें नरौरा परमाणु केंद्र की कॉरपोरेट सोशल रेसपोंसिबिल्टी संस्था सामान उपलब्ध करवाएगी। संस्था की मांग पर बीएसए ने स्कूलों का प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन



बता दें कि नरौरा परमाणु केंद्र अपने लाभांश का पैसा शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्यों पर खर्च करता है। इस कार्य के लिए केंद्र की कॉरपोरेट सोशल रेसपोंसिबिल्टी संस्था बनाई गई है। इस संस्था से कुछ दिन पहले बीएसए ने शिक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया था। संस्था ने बीएसए से नरौरा और डिबाई क्षेत्र के स्कूलों में ई-क्लासेज चलाने का प्रस्ताव मांगा। बीएसए वेदराम ने बताया कि संस्था की मांग पर उन्होंने 50 स्कूलों का प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही स्कूलों में ई-क्लासेज शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


संस्था उपलब्ध कराएगी सामान
कॉरपोरेट सोशल रेसपोंसिबिल्टी संस्था ई-क्लासेज के लिए चयनित स्कूलों को कंप्यूटर, सोलर ऊर्जा सिस्टम, प्रोजेक्टर और इंटरनेट आदि उपलब्ध करवाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग टीचरों को ई-क्लासेज चलाने की ट्रेनिंग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था ने बनाए 18 शौचालय
कॉरपोरेट सोशल रेसपोंसिबिल्टी संस्था ने नरौरा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में 18 शौचालय बनवाए हैं। इसके साथ ही 45 स्कूलों में बच्चों को बैग और स्टेशनरी भी उपलब्ध करवाई है। संस्था ने तीन हजार बच्चों को स्वेटर देने का भी ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed