फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   5.5 million from the municipality will clean drains

55 लाख से नालों की सफाई कराएगी पालिका

Wed, 15 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Wed, 15 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
5.5 million from the municipality will clean drains
गंदगी - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है और अफसरों को अब नाला सफाई का काम दिखाई दे रहा है। करीब डेढ़ सप्ताह पहले नाला सफाई का टेंडर पास हुआ है। अफसर 55 लाख रुपये की लागत से बारिश से पहले शहर के नालों की सफाई का दावा कर रहे हैं, मगर धरातल पर यह होना आसान नहीं दिख रहा। पिछले वर्ष भी मानसून से पहले 54 लाख खर्च करके नाला सफाई कराई गई, फिर भी बारिश में शहर लबालब हो गया था।

विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा नगर के नालों की सफाई के नाम पर करीब 55 लाख रुपये के टेंडर छोड़े गए हैं। मानसून आने में अब कुछ दिन ही शेष बचा है और उससे पहले यह टेंडर छोड़े जाना समझ से परे हैं। बता दें कि  मौसम विशेषज्ञ 25 जून तक मानसून आने की संभावना जता चुके हैं ऐसे में लोगों का कहना है कि 10 दिनों में शहर के नाले कैसे साफ हो पाएंगे। पिछले वर्ष भी मानसून से पहले टेंडर छोड़े गए थे, लेकिन पहली बारिश ने ही पालिका अफसरों के काम की कलई खोल दी थी।
विज्ञापन


लाखों खर्च मगर गंदगी से अटे हैं नालेः नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालों की सफाई के नाम पर फिर से लाखों रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी नाला सफाई का काम मानसून से पहले मुश्किल ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में होती है नालों की सफाईः नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई पर हर वर्ष करीब 50 से 60 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। दावा किया जाता है कि नाला सफाई के बाद मानसून के समय नगर में गंदे पानी का भराव नहीं होगा। नालों की सफाई के बाद पानी जमा नहीं होगा, लेकिन पिछले पांच साल से यह दावे सिर्फ दावे ही नजर आ रहे हैं।

पिछले वर्ष पालिका ने करीब 54 लाख रुपये खर्च करके नालों की सफाई कराई थी, लेकिन मानसून ने पालिका द्वारा कराए गए नाला सफाई कार्य की पोल खोल दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed