{"_id":"6706b047404c018f9c035b4a","slug":"490-lakhs-grabbed-in-the-name-of-chicken-feed-supply-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123315-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुर्गी दाना सप्लाई के नाम पर हड़प लिए 4.90 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुर्गी दाना सप्लाई के नाम पर हड़प लिए 4.90 लाख
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर निवासी एक व्यापारी से मुर्गी दाना की सप्लाई लेने के बाद एक मुर्गी फार्म संचालक ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर की भारद्वाज काॅलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी गांधी चौक में पशु आहार की दुकान है। पिछले कुछ समय से पहासू क्षेत्र के गांव फरकना निवासी इलियास व उसके पुत्र उनकी दुकान से मुर्गी दाना उधार ले जा रहे थे। आरोपियों पर करीब पांच लाख रुपये का माल पहुंच गया था, जिसके चलते उनकी ओर से रुपये जमा करने का तकादा किया। आरोप है कि आरोपियों ने रुपये वापस करने के लिए पहले तो आश्वासन दिया, लेकिन बाद में रुपये न लौटाने की बात कही।
गौरव ने आरोप लगाया कि अब इलियास व उसके बेटे रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी इलियास व उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर इलियास व उसके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।