फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   48 people found dengue positive in five days

Bulandshahar News: पांच दिन में 48 लोग मिले डेंगू पॉजिटिव, 260 हुए कुल केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
48 people found dengue positive in five days
बुलंदशहर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पांच दिन में 48 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल केस 260 हो गए हैं। शनिवार से बुधवार तक जिले में तीन दिन जांच हुई। इसमें करीब 285 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई। जांच में 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। नोडल एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि 25 महिलाएं समेत 48 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बुलंदशहर क्षेत्र में 17, शिकारपुर में सात, खुर्जा व अगौता क्षेत्र में तीन-तीन, दानपुर, डिबाई, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, अनूपशहर, गुलावठी, मालागढ़ क्षेत्र में दो-दो और लखावटी, बीबीनगर, तौली व पहासू क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। संबंधित का उपचार शुरू करवा दिया गया। इसमें कुछ सरकारी में तो शेष निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। कई स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिलने पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर नष्ट करवाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed