फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   45 lakh rupees were cheated in the name of lottery of two crore rupees

Bulandshahar News: दो करोड़ की लाॅटरी के नाम पर ठग लिए 45 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी व्यक्ति से लॉटरी के नाम पर 45 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला वर्ष 2022 का है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णानगर निवासी कुंवर पाल सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर 2022 को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें उनकी लॉटरी निकलने की जानकारी दी गई थी। पीड़ित ने उसी नंबर पर कॉल बैक कर लॉटरी के बारे में जानकारी ली। जिसमें आरोपी ने खुद को सरदार हरजीत सिंह बताया। बताया कि उनकी दो करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। लॉटरी की रकम रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उनको पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। लॉटरी की लालच में पीड़ित ने पांच हजार रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी व्यक्ति की डिमांड लगातार बढ़ती चली गई। वह लॉटरी के चक्कर में आरोपी के खाते में रुपये डालते रहे। अब तक आरोपी के अलग-अलग खातों में वह करीब 45 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुके हैं। अब भी आरोपी द्वारा एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। उनके पास आरोपी की कॉल रिकार्डिंग, मोबाइल नंबर एवं खातों की डिटेल मौजूद है। यूपीआई के माध्यम से भी 8 लाख रुपये जमा किए गए थे। साइबर पुलिस ने मामले में आरोपी सरदार हरजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी क्राइम डाॅ. राकेश मिश्र ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed