{"_id":"6aa97f5c796bc7622b036063","slug":"438-crore-to-be-spent-on-the-construction-of-18-cremation-sites-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-165475-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 18 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर खर्च होंगे 4.38 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 18 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर खर्च होंगे 4.38 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थलों की बदहाली जल्द दूर होगी। शासन ने 18 नए अंत्येष्टि स्थलों को स्वीकृति दी है। इसके लिए 4.38 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।
बजट मिलते ही पंचायती राज विभाग ने निर्माण की कवायद तेज की है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में सम्मानजनक अंत्येष्टि की व्यवस्था हो।
उन पंचायतों का चयन हुआ है जहां पक्के श्मशान घाट नहीं हैं या पुराने घाट जर्जर हो चुके हैं। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से अब निजात मिलेगी।
विज्ञापन
प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर 24 लाख 38 हजार रुपये खर्च होंगे। दाह संस्कार के लिए दो से तीन पक्के चबूतरे और टीन शेड बनेंगे। पानी की व्यवस्था, सोलर लाइट, बेंच, चहारदीवारी और इंटरलॉकिंग मार्ग भी बनाए जाएंगे।
एडीओ पंचायतों से स्थलों की भूमि की पैमाइश व फोटोग्राफ मांगे गए हैं ताकि कार्य में देरी न हो। सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण पूरा होने के बाद इनका रखरखाव ग्राम पंचायतें करेंगी।