फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   4000 issued to factories

4000 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी

Tue, 06 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
4000 issued to factories
प्रतीकात्मक - फोटो : amarujala
काली नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने सख्त रुख अपना लिया है। एनजीटी ने जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर ऐसे लोगों/प्रतिष्ठानों को चिंहित करने को कहा है, जो काली नदी को गंदा करने में लगे हैं। बता दें कि काली नदी के आसपास जनपद में करीब पांच हजार व्यवसायिक प्लांट और परिवार हैं।
विज्ञापन


काली नदी जनपद के चार ब्लॉक अगौता, बुलंदशहर,  शिकारपुर और पहासू से होकर गुजर रही है। बुलंदशहर में काली नदी पुल के आसपास तकरीबन एक हजार परिवार बसे हुए हैं। स्थिति यह है कि आबादी क्षेत्र काली नदी में प्रवेश कर चुका है। आबादी क्षेत्र में जल निकासी का माकूल प्रबंधन नहीं होने से गंदा पानी काली नदी में बहा दिया जाता है।
विज्ञापन


इससे काली नदी जहरीली हो गई है। काली नदी का वजूद लौटाने के लिए एनजीटी ने जिला प्रशासन को नोटिस भेजकर ऐसे लोगों को चिंहित करने का आदेश दिया है जो नदी को गंदा करने में लगे  हैं। एनजीटी ने कहा है कि जो लोग नदी में गंदा पानी बहा रहे हैं वह जल्द ही ऐसी व्यवस्था कर लें ताकि गंदा पानी नदी में न गिरे। यदि पानी गिराया भी जाए तो ट्रीटमेंट के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली नदी के आसपास गांवों में पीने का पानी भी दूषित हो चुका है। जलनिगम की रिपोर्ट के मुताबिक काली नदी के पानी में आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे हानिकारक तत्व विद्यमान हैं। यह तत्व स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed