{"_id":"6a906d32e442764eb80e9f04","slug":"400-kg-of-spoiled-paneer-bound-for-delhi-seized-bulandshahr-news-c-133-1-bul1033-163904-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिल्ली सप्लाई करने जा रहा 400 किलो खराब पनीर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिल्ली सप्लाई करने जा रहा 400 किलो खराब पनीर पकड़ा
विज्ञापन
नष्ट कराने के लिए बरामद किया गया पनीर। स्रोतः विभाग
बुलंदशहर। दिल्ली में सप्लाई के लिए दो पिकअप से ले जाया जा रहा करीब 400 किलो खराब पनीर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लुहारली टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। पनीर की गुणवत्ता खराब मिलने पर टीम ने उसे नष्ट करा दिया। साथ ही दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत लुहारली टोल पर वाहनों की जांच की। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों में करीब 400 किलो पनीर मिला। पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर उसकी जांच कराई गई। खराब पाए जाने पर पूरे पनीर को नष्ट करा दिया गया। टीम ने पनीर के दो नमूने सुरक्षित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
एक सप्ताह में 1000 किलो पनीर नष्ट
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में पिछले एक सप्ताह से मिलावटी और खराब पनीर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब 1000 किलो दूषित पनीर बरामद कर नष्ट कराया जा चुका है। लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि दूसरे जिलों और दिल्ली में सप्लाई के लिए जिले से बड़ी मात्रा में पनीर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा जा चुका है नकली दूध और मिठाई
बुलंदशहर में इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में नकली पनीर के साथ दूध और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। कई स्थानों पर मिलावटी दूध और उससे तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पनीर, दूध, खोया और मिठाइयों की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर नमूने लिए गए तथा खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।
अफसर तब जागे, जब बड़ी मात्रा में माल खपा
रक्षाबंधन के त्योहार पर बड़ी मात्रा में मिठाई की बिक्री होती है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय होते हैं। इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहार से पहले केवल दो दिन ही अभियान चलाकर खानापूर्ति कर ली। बताया जा रहा है कि टीम की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मिलावटखोर अपना माल खपा चुके थे। 25 और 26 अगस्त को हुई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 30 किलो रसगुल्ले, 50 किलो लड्डू, 35 किलो दूषित एवं पुरानी मिठाई, 12 किलो घेवर, 14 किलो फफूंद लगी बर्फी, लड्डू व रसगुल्ला नष्ट कराया। जबकि, 422 किलो विभिन्न प्रकार की मिठाई और सोनपापड़ी को सीज कराया गया। साथ, ही 42 के करीब नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि जनपद में सैकड़ों मिष्ठान प्रतिष्ठान और निर्माण इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में दो दिन की कार्रवाई आंकड़ों में बेहतर लग सकती है, लेकिन इतने बड़े जनपद में सिर्फ दो दिन का अभियान यह भरोसा नहीं दिलाता कि इस रक्षाबंधन पर लोगों को सुरक्षित और मिलावट रहित खाद्य उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग ममता चौधरी का कहना है कि लगातार मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लुहारली टोल प्लाजा पर दिल्ली जा रही दो पिकअप में 400 किलो दूषित पनीर पकड़ा है। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।--
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत लुहारली टोल पर वाहनों की जांच की। इसी दौरान दो पिकअप वाहनों में करीब 400 किलो पनीर मिला। पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर उसकी जांच कराई गई। खराब पाए जाने पर पूरे पनीर को नष्ट करा दिया गया। टीम ने पनीर के दो नमूने सुरक्षित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में 1000 किलो पनीर नष्ट
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले में पिछले एक सप्ताह से मिलावटी और खराब पनीर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब 1000 किलो दूषित पनीर बरामद कर नष्ट कराया जा चुका है। लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि दूसरे जिलों और दिल्ली में सप्लाई के लिए जिले से बड़ी मात्रा में पनीर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा जा चुका है नकली दूध और मिठाई
बुलंदशहर में इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में नकली पनीर के साथ दूध और मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। कई स्थानों पर मिलावटी दूध और उससे तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पनीर, दूध, खोया और मिठाइयों की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर नमूने लिए गए तथा खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया।
अफसर तब जागे, जब बड़ी मात्रा में माल खपा
रक्षाबंधन के त्योहार पर बड़ी मात्रा में मिठाई की बिक्री होती है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय होते हैं। इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहार से पहले केवल दो दिन ही अभियान चलाकर खानापूर्ति कर ली। बताया जा रहा है कि टीम की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही मिलावटखोर अपना माल खपा चुके थे। 25 और 26 अगस्त को हुई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 30 किलो रसगुल्ले, 50 किलो लड्डू, 35 किलो दूषित एवं पुरानी मिठाई, 12 किलो घेवर, 14 किलो फफूंद लगी बर्फी, लड्डू व रसगुल्ला नष्ट कराया। जबकि, 422 किलो विभिन्न प्रकार की मिठाई और सोनपापड़ी को सीज कराया गया। साथ, ही 42 के करीब नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि जनपद में सैकड़ों मिष्ठान प्रतिष्ठान और निर्माण इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में दो दिन की कार्रवाई आंकड़ों में बेहतर लग सकती है, लेकिन इतने बड़े जनपद में सिर्फ दो दिन का अभियान यह भरोसा नहीं दिलाता कि इस रक्षाबंधन पर लोगों को सुरक्षित और मिलावट रहित खाद्य उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग ममता चौधरी का कहना है कि लगातार मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लुहारली टोल प्लाजा पर दिल्ली जा रही दो पिकअप में 400 किलो दूषित पनीर पकड़ा है। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।