फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   40 water coolers have not been installed yet in the city

Bulandshahar News: गर्मी बीतने को, अब तक शहर में नहीं लगे 40 वाटर कूलर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
40 water coolers have not been installed yet in the city
बुलंदशहर। बाजार में आने वाले लोगों व राहगीरों को ठंडा पानी देने के लिए वाटर कूलर लगाने की घोषणा तो कर दी गई लेकिन गर्मी का सीजन बीतने को है और अभी तक इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय पर सोलर प्लांट लगवाने के लिए भी अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


करीब पांच माह पहले शहर में 40 स्थानों पर वाटर कूलर लगाने के लिए नगर पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। बैठक के दौरान सभासदों ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी थी। गर्मी के सीजन में तीन माह से अधिक बीत चुके हैं लेकिन अभी तक न तो टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है और न ही इसके लिए नगर पालिका के पास पर्याप्त बजट की व्यवस्था हुई है। शहर में वाटर कूलर न लगने से राहगीर और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सांसद निधि से इन वाटर कूलरों को लगाया जाना था लेकिन प्रस्ताव पास होने के बाद सांसद का कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद तीसरी बार भोला सिंह सांसद बने, लेकिन अभी तक नए बजट के लिए कोई प्रस्ताव विभागों को नहीं भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोलर प्लांट लगाने की फाइल भी अलमारी में बंद

बोर्ड बैठक के दौरान नगर पालिका कार्यालय में 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। सरकार की मंशा के अनुसार पालिका के बिजली बिल को कम करने के लिए प्लांट लगाया जाना था, लेकिन इसकी फाइल भी अधिकारी अलमारी में बंद कर भूल गए हैं। जिसके चलते न तो प्लांट लगाने के लिए कोई कदम उठाया गया है और न ही बजट के लिए कोई व्यवस्था की गई है।




शहर में वाटर कूलर और नगर पालिका कार्यालय पर सोलर प्लांट लगाने के लिए सांसद निधि से कार्य होना था। आचार संहिता के चलते यह कार्य नहीं हुए हैं। अब सांसद के नए कार्यकाल में इसके लिए बजट की मांग की जाएगी। - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed