{"_id":"59175e544f1c1b231f854f12","slug":"379-crores-of-development-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"379 करोड़ से जिले में बहेगी विकास की बयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
379 करोड़ से जिले में बहेगी विकास की बयार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बैठक में प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विकास को रफ्तार देने के लिए 379 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को पास कर दिया गया। पिछले साल की तुलना में चार करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रस्ताव पास किए गए हैं। पिछले वर्ष पास हुए प्रस्तावों के सापेक्ष जनपद को 180 करोड़ रुपये का बजट ही मिला था।
विज्ञापन
शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला योजना समिति की बैठक में 379 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी मिली।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में चार करोड़ रुपये के अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पिछले वर्ष 375 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए थे, जिसके सापेक्ष 180 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी।
विज्ञापन
बैठक में कई प्रस्तावों पर समिति के सदस्यों ने ऐतराज जताया, लेकिन बाद में इन्हें पास कर दिया गया। बैठक में पशु चिकित्सालयों के बंद होने और उन पर डॉक्टरों की तैनाती न होने पर भी सदस्यों ने आपत्ति जताई।
सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इमारत तो खड़ी होती जा रही हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इस पर प्रभारी मंत्री ने डॉक्टरों की कमी होने के चलते शिफ्टवार ड्यूटी लगाने के निर्देश अफसरों को दिए।
इसके अलावा सड़क-पुल के लिए निर्धारित किए गए बजट को भी बढ़ाने की मांग सदस्यों द्वारा की गई। पराग डेयरी के बंद पड़े प्लांट को दोबारा चालू कराने की मांग सदस्यों द्वारा बैठक में उठाई गई।
बैठक में जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब, सीडीओ जसजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव, सांसद डॉ. भोला सिंह, एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार, एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्रा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, विधायक संजय शर्मा, बिजेंद्र खटीक, विमला सोलंकी, अनीता लोधी, देवेन्द्र लोधी, जिपं सदस्य सुनील चरौरा आदि रहे।अमर उजाला ब्यूरो