फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   36 policemen sent to line, 33 to police stations

Bulandshahar News: 36 पुलिसकर्मियों को भेजा लाइन, 33 को थानों पर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। एसएसपी श्लोक कुमार ने शनिवार देर रात 69 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसएसपी ने अधिकतर थानों पर तैनात 36 पुलिसकर्मियों को लाइन भेज दिया है। जिनमें से अधिकतर की शिकायतें थीं तो वहीं कुछ को प्रशासनिक आधार पर भेजा गया है। जबकि, लाइन से 33 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली से मुख्य आरक्षी कपिल चौधरी, सिकंदराबाद से अजीत कुमार, ककोड़ से अनुज मान, चोला से जुगल किशोर, स्याना से रोहित शर्मा, खुर्जा देहात से अमीर आलम, सलेमपुर से रुपेंद्र और जितेंद्र यादव, अनूपशहर से चालक कृष्णपाल सिंह को लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

जबकि, कोतवाली देहात से आरक्षी अर्जुन सिंह, औरंगाबाद से राजवीर सिंह और संजीव तोमर, अगौता से प्रमोद कुमार, सिकंदराबाद से रविंद्र प्रताप सिंह, उमेश कुमार, मोहन शर्मा, नितिन बालियान, ककोड़ से कालीचरण, स्याना से नितेश कुमार, नरेसना से शेखर सिंह, बीबीनगर से कपिल कुमार, जहांगीरपुर से आशीष कुमार, शिकारपुर से भरतलाल, को लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अहमदगढ़ से योगेश कुमार, पहासू से महावीर सिंह, जहांगीराबाद से अमरजीत सिंह पुंढीर, छतारी से गगन कुमार, नरौरा से विशाल सिवाच, रामघाट से खिलेंद्र सिंह को लाइन भेजा गया है।

वहीं, खुर्जा नगर से गुलावठी भेजे गए आरक्षी मनीष कुमार का भी स्थानांतरण निरस्त कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इनमें से कई पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिल रही थीं। जबकि, लाइन से 33 पुलिसकर्मियों को इन सभी थानों पर अलग-अलग स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed