{"_id":"694acb3bf14349b8910330d3","slug":"3384-lakh-rupees-received-for-construction-of-four-annapurna-buildings-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-145837-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार अन्नापूर्ण भवन बनाने के लिए मिले 33.84 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार अन्नापूर्ण भवन बनाने के लिए मिले 33.84 लाख रुपये
विज्ञापन
डिबाई। डिबाई और दानपुर क्षेत्र में चयनित किए गए चार गांवों में अन्नापूर्ण भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 33.84 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है। एक अन्नापूर्ण भवन के निर्माण पर 8.46 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया सरकार की ओर से राशन की दुकानों का संचालन के लिए अन्नापूर्ण भवन बनाए जा रहे हैं। यहां पर हर तरह की सुविधाएं होंगी।
शासन ने दानपुर क्षेत्र के गांव दौरऊ और फतेहाबाद एवं डिबाई क्षेत्र के गांव चिलमापुर व घुसराना गैल में अन्नापूर्ण भवन के लिए राशि जारी की गई है। इन अन्नापूर्ण भवन के निर्माण के लिए ब्लॉक डिबाई व दानपुर की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों गांव में अन्नापूर्ण भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह जिले के अन्य गांवों में भी अन्नापूर्ण भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए भी शासन से जल्द राशि मिलने की संभावना है। संवाद