फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   321 couples got married

Bulandshahar News: 321 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 80 ने कहा कबूल है

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
321 couples got married
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को वैदिक मंत्र और कुरान के आयात की गूंज रही। इस दौरान 401 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इनमें से 321 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 80 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुए विवाह समारोह में अतिथियों ने नव दंपत्तियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करवाने वाले वर-वधू विवाह स्थल पर सुबह से ही परिजनों के साथ पहुंचना शुरू हो गए थे। पंडाल शहनाइयों से गूंजता रहा। सबसे पहले 80 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया और सभी वर-वधू ने एक-दूसरे को कबूल किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे ने सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई। जिला प्रशासन की ओर से वर-वधू के साथ आए परिजनों के लिए दावत की भी व्यवस्था की। इस मौके पर डीएम सीपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, सीडीओ कुलदीप मीना, डीडीओ सुभाष नेमा, समाज कल्याण अधिकारी वीके तिवारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ समेत अन्य अतिथियों ने सभी जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह का संचालन शिक्षिका अनीता त्यागी एवं दीप्ति सिंह ने किया।
विज्ञापन

-
दान स्वरूप दिया यह सामान
योजना के तहत एक विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। 35 हजार रुपये वधू के खाते में भेजे जाएंगे। 10 हजार रुपये की राशि से प्रत्येक वधू को लहंगा, शूट चांदी की पायल, बिछुआ, कंबल, शॉल, कूकर, डिनर सेट और वर के लिए गर्म सूट आदि सामान दिया गया। दान स्वरूप मिले सामान को पाकर वर-वधू काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई जोड़ों ने नहीं लिए फेरे
विवाह समारोह में कई जोड़े ऐसे दिखाई दिए जो मंडप में शामिल होने तो पहुंचे, लेकिन जब पंडितों का मंत्रोच्चारण शुरू हुआ तो वह चुपचाप बैठे रहे। ऐसे जोड़ों ने न तो किसी तरह की रस्म पूरी की और न ही सात फेरे लिए। इनमें से जब कुछ से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे जोड़ों पर विभागीय अधिकारियों ने भी शक जताया है। वहीं, दूसरी ओर कई वधू ऐसी रही, जिन्होंने मंडप में सात फेरे तो लिए, लेकिन उसके बाद वर के साथ ससुराल नहीं गई। एक परिजन ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बताया कि वर अहार क्षेत्र के गांव जटवाई का है और वधू अनूपशहर क्षेत्र के करनपुर गांव की है। वधू के परिजनों का कहना है कि वह घर पर शादी कर विदा करेंगे और योजना से मिला सामान भी अपने साथ ले गए।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed