फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ओटीएस का 54 हजार से अधिक उपभोक्ता को मिला लाभ

ओटीएस का 54 हजार से अधिक उपभोक्ता को मिला लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
ओटीएस का 54 हजार से अधिक उपभोक्ता को मिला लाभ
ओटीएस का 54 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिला लाभ
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन से जुड़े शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को सरचार्ज समाधान का लाभ देने के लिए एक जनवरी से शुरू की गई ओटीएस योजना में 54 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। वहीं, उपभोक्ताओं द्वारा 39 करोड़ रुपये जमा किए गया। योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को अब 31 मार्च तक बकाया बिल जमा करना होगा।

शासन के निर्देश पर पावर कारपोरेशन द्वारा बड़े बकाएदारों को राहत देते हुए सरचार्ज में 100 फीसदी की छूट के साथ समाधान योजना गत एक जनवरी से लागू की गई थी। योजना के अंतर्गत पूर्व में 31 जनवरी तक पंजीकरण कराए गए, लेकिन शासन के निर्देश पर पंजीकरण का समय 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। अब तक जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 50 हजार 354 उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 20 हजार 581 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का सौ फीसदी 14 करोड़ रुपये जमा किया गया। वहीं, शेष उपभोक्ताओं द्वारा 24 करोड़ 17 लाख रुपये जमा किए गए। जबकि शहरी क्षेत्रों में 3672 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया गया। जिसमें 962 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल का सौ फीसदी बिल जमा कर दिया गया और शेष उपभोक्ताओं द्वारा एक करोड़ 27 लाख रुपये की धनराशि जमा की गई। पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर ने बताया कि शासन की योजना बकाएदारों को काफी फायदेमंद रही है। योजना के तहत शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों के 54 हजार 26 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया गया। जिसमें 21 हजार 543 उपभोक्ताओं द्वारा शत-प्रतिशत बिल जमा कर दिया गया, साथ ही अन्य उपभोक्ताओं द्वारा 25 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा की गई। बताया कि पंजीकरण करा चुके उपभोक्ताओं को शेष बिल 31 मार्च तक जमा करना होगा। तभी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने के लिए आह्वान किया है। जिससे कनेक्शन काटने और बिल बढ़ने से उपभोक्ता बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed