{"_id":"5b0452e24f1c1b334d8b515d","slug":"31527010018-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन न मिलने पर भड़के लोग, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन न मिलने पर भड़के लोग, हंगामा
Updated Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन न मिलने पर भड़के लोग, हंगामा
- आरोप: आवेदन के बाद भी नहीं दिया जा रहा कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
भीषण गर्मी में बिजली कनेक्शन न मिलने से परेशान गोकुलगंज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग पर आवेदन के बाद भी कनेक्शन न देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल कनेक्शन दिए जाने की मांग की।
गोकुलगंज निवासी शराफ, सावित्री, लक्ष्मी, रियासत, मुबारिक, महबूब, कालू, इस्लाम, मकबूल आदि ने बताया कि आवेदन के बाद भी उन्हें बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए। मोहल्ले में करीब एक दर्जन से ज्यादा परिवार रहते हैं। तहसील दिवस के साथ ही अधिकारियों से कार्यालयों में मिलकर भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली कनेक्शन नहीं मिलने के कारण मोहल्ले के लोगों को गर्मी में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मोहल्ले के लोग महीनों से अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उन्हें कनेक्शन नहीं दिए गए। विद्युत विभाग की उपेक्षा से आजिज मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन कर तत्काल कनेक्शन दिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द कनेक्शन नहीं दिए गए तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई कुलवीर सिंह ने बताया कि कॉलोनी में विद्युत लाइन नहीं होने के कारण कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।