फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   300 houses will be demolished

ध्वस्त किए जाएंगे 300 मकान

Sun, 20 Mar 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
300 houses will be demolished
house - फोटो : अमर उजाला

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर की जद में शहर की चार कालोनियां आ गई हैं। भूड़, शांतिनगर, हंस विहार और कस्बा बरन में फ्रेट कॉरीडोर के लिए भूमि का अधिग्रहण जल्द शुरू हो जाएगा। रेलवे ने भूमि का वैल्यूएशन करा लिया है। बता दें कि, चांदपुर रोड पर अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है। अंडरपास की जद में बसपा विधायक गजेंद्र चौधरी के मकान का कुछ हिस्सा भी आ रहा है।

विज्ञापन



खुर्जा हापुड़ रेलवे ट्रैक से एक साइड 25 मीटर तक जो निर्माण फ्रेट कॉरीडोर की जद में आएगा उसको गिराया जाएगा। वैल्यूएशन के हिसाब से लोगों को प्लाट और निर्माण सामग्री का मुआवजा मिलेगा। भूड़ और शांतिनगर क्षेत्र में 130 मकानों को गिराया जाना है। बरन में 56 हंस विहार कालोनी और कस्बा बरम में 124 मकानों को तोड़ भूमि जमीन समतल की जाएगी। चांदपुर रोड पर अंडरपास प्रस्तावित है। इस रोड पर बसपा विधायक गजेंद्र चौधरी का मकान भी है।
विज्ञापन


विधायक का मकान का कुछ हिस्सा भी अंडरपास की जद में आने का खतरा है। बता दें कि अधिग्रहण के बाद इस भूमि पर एक ओर रेलवे ट्रैक बिछाया जाएगा। नागर हॉस्पिटल को आंशिक रुप से फ्रेट कॉरीडोर की जद में शामिल किया गया है। कई आलीशान भवन फ्रेट कारीडोर की जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फ्रेट कारीडोर को लेकर स्थानीय बाशिंदे सकते में हैं। बता दें कि प्रशासन ने अपनी टीम के द्वारा पुन: सर्वे कराया है। इस संबंध में विधायक गजेंद्र चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अधिग्रहण की जानकारी नहीं है। इस संबंध में वे प्रशासन के अधिकारियों से बात करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed