{"_id":"64ca82c10ed0436c2a08bc64","slug":"30-quintal-mdm-ration-rotted-in-the-school-thrown-in-the-forest-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2403-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्कूल में सड़ गया 30 क्विंटल एमडीएम का राशन, जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्कूल में सड़ गया 30 क्विंटल एमडीएम का राशन, जंगल में फेंका
विज्ञापन
अहार क्षेत्र के गांव गांव हसनपुर बांगर में स्कूल के एमडीएम का जंगल में फेंके गए राशन को देखता ग
बुलंदशहर/अहार। अहार क्षेत्र के गांव हसनपुर बांगर स्थित परिषदीय स्कूल में मिड-डे-मील का करीब 30 क्विंटल राशन सड़ गया। आरोप है कि सड़े राशन को शिक्षकों ने जंगल में फेंक दिया। इसका पता जब ग्रामीणों को लगा तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार के निर्देश पर अधिकारी जांच के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी एकत्र की है। अभी मामले की जांच चल रही है।
वायरल वीडियो में गेहूं और चावल जंगल में बिखरा पड़ा है। इसका ग्रामीण वीडियो बना रहे हैं। इसमें ग्रामीण बता रहे हैं कि यह राशन मिड-डे-मील के तहत मिला सरकारी स्कूल का है। स्कूल के जिम्मेदारी शिक्षकों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते यह राशन सड़ गया। जिसे मंगलवार दोपहर बाद जंगल में फेंक दिया गया। ग्रामीण वीडियो में यह भी आरोप लगा रहे हैं कि स्कूल में बच्चों को कभी-कभार ही एमडीएम का भोजन मिलता है। इस स्कूल में शिक्षकों द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है। कोई भी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहा है और पठन-पाठन भी सही तरीके से नहीं चल रहा है। ग्रामीण फेंके गए राशन को करीब 30 क्विंटल बता रहे हैं।
एसडीएम अनूपशहर के निर्देश पर गांव में जांच के लिए पहुंचे बीईओ ओम नारायण ने शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों से जंगल में फेंके गए राशन की जानकारी ली। साथ ही यह भी पता किया गया यह राशन कब से रखा हुआ था। जिसका प्रयोग नहीं किया गया और वह सड़ गया। ओमनारायण के अनुसार अभी जांच चल रही है और इसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही एसडीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो को संज्ञान में लेकर बीईओ को तत्काल जांच के लिए भेजा गया। अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। बीईओ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - नवीन कुमार, एसडीएम, अनूपशहर
मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच चल रही है। क्षेत्र के बीईओ से पूरी जानकारी ली जा रही है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और राशन फेंकने और लापरवाही बरतने वाले किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी