फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   3 trains including brahmputra cancelled, 9 late.

ब्रह्मपुत्र समेत तीन ट्रेनें रद्द, नौ लेट

Sat, 16 Jan 2016 09:32 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Sat, 16 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
3 trains including brahmputra cancelled, 9 late.
कोहरे के चलते शनिवार को देरी से चलने के कारण दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर संचालित होने वाली तीन ट्रेनों को रलवे ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, करीब नौ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरे का यह मौसम ट्रेनों की रफ्तार पर भारी पड़ रहा है। अलीगढ़ से पलवल चलने वाली ईएमयू शनिवार और रविवार दो दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।

वहीं, दिल्ली से चलने वाली ब्रह्मपुत्र मेल और आम्रपाली एक्सप्रेस देरी से चलने के कारण रद्द कर दी गई। ट्रेनों के रद्द होने से लंबी दूरी के यात्रियों का सफर काफी मुश्किल हो गया। वहीं, ट्रेनों के लेट होने से प्लेटफार्म पर यात्री घंटों इंतजार करते रहे।

इसके अलावा संगम एक्सप्रेस छह घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच, महानंदा व मुरी एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, कालका मेल, आम्रपाली, गोमती व लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे और कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तापमान गिरा, किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक
पछिले दो दिनों से तापमान गिरने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दें कि गेहूं, जौ और जई आदि फसलें तापमान अधिक होने के कारण प्रभावित हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से मौसम के यू टर्न लेते ही किसानों ने इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। इस बार सर्दी के मौसम में तापमान के बढ़े रहने के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित थे।


गेहूं, जौ और जई आदि फसलें कम तापमान में होने वाली फसलें हैं। दिसंबर का पूरा महीना और जनवरी लगभग आधी बीत जाने के बाद भी फसलों के अनुरूप तापमान में गिरावट नहीं आई थी।

ऐसे में किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित थे। किसान महीपाल सिंह, सुरेश कुमार, रिषीपाल सिंह, रोबिन कुमार ने बताया कि गेहूं, जौ व जई आदि की उत्पादकता तापमान अनुरूप नहीं होने के कारण बहुत कम हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed