{"_id":"61252b3b8ebc3e79cc1433eb","slug":"3-teacher-suspend-bulandshahr-news-gbd2246659136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर तीन शिक्षक निलंबित
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। एबीएसए के निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर बीएसए ने तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद के एबीएसए ने बीते दिनों क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। गांव बैर स्थित स्कूल में बच्चों को वितरित करने के लिए दिए गए जूते-जुराब आदि सामान मिला था। यह सामान बच्चों को काफी पहले ही उपलब्ध करवाना था। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने पर बीएसएस ने इस स्कूल की शिक्षिका सुमनलता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी क्षेत्र के अंतर्गत गांव खानपुर स्थित स्कूल में शिक्षक रामगोपाल अनुपस्थित पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि वह शिक्षण कार्य में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। रामगोपाल को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमीपुर बांगर की शिक्षिका अलका शर्मा को स्कूल में अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि तीनों शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में अटैच कर दिया गया है। आगामी जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।