{"_id":"67055da250c539648505c4aa","slug":"294-fever-patients-reached-hospital-28-had-dengue-symptoms-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-123270-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अस्पताल पहुंचे बुखार के 294 मरीज, 28 में डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अस्पताल पहुंचे बुखार के 294 मरीज, 28 में डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार के साथ डेंगू के लक्षण वाले मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को डेंगू संदिग्ध के 28 व वायरल बुखार के 294 मरीजों ने परामर्श लिया। डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव रही। इन मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने के साथ ही ब्लड प्रेशर भी कम मिला।
जिले में तीन माह से वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव-गांव गली-मोहल्लों में घर-घर वायरल बुखार से लोग पीड़ित चल रहे हैं। वहीं, डेंगू के केस भी मिलने लगे हैं। अब तक डेंगू के छह और एनएस-1 किट से सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले माह एक डेंगू के मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीज मिलने पर संबंधित की निगरानी करा रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू लक्षण वाले कुछ मरीजों का ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत मिल रही है। साथ ही मरीज उल्टी-दस्त व पेटदर्द की समस्या भी बता रहे हैं।
--
मंगलवार को हुई रक्त जांच का आंकड़ा
जांच - लिए गए सैंपल - पॉजिटिव - निगेटिव
डेंगू - 28 - 00 - 28
मलेरिया - 72 - 00 - 72
टायफाइड - 125 - 36 - 89
नोट : यह आंकड़े जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के हैं।
--
ओपीडी में आने वाले वायरल बुखार समेत अन्य मरीजों का ब्लड प्रेशर चेक कराया जाता है। कुछ मरीजों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ तो कुछ का कम मिलता है। उसी के आधार पर चिकित्सक द्वारा परामर्श दिया जाता है। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का भी ब्लड प्रेशर कम मिल रहा है। - डॉ. प्रदीप राना, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल