फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   273th day on the assurance of DM

डीएम के आश्वासन पर 273वें दिन किसानों का धरना समाप्त

Wed, 07 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 07 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
273th day on the assurance of DM
अन्य - फोटो : अमर उजाला

 फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजे धनराशि बढ़ाने की मांग को लेकर मैना-मौजपुर गांव में किसानों का धरना डीएम के आश्वासन के बाद 273वें दिन समाप्त हो गया। डीएम ने कमिशभनर के यहां होने वाली सुनवाई में किसानों के हित में निर्णय आने का भरोसा दिया। हालांकि किसानों ने बढ़ा हुआ मुआवजा मिलने तक फ्रेट कॉरीडोर का काम शुरू न होने का दावा किया है।

विज्ञापन


किसानों से डीएम की वार्ता के दौरान सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी भी मौजूद रहीं। फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसान 273 दिन से धरने पर हैं। इस दौरान कई बार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम डॉ रोशन जैकब, एडीएम अरविंद कुमार, केडीए सचिव इंदुप्रकाश सिंह समेत प्रशासनिक अफसर धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों से वार्ता करने के बाद डीएम ने कहा कि उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed