फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   27 Constable-Head Constable Shuffle

27 कांस्टेबल-हेडकांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
27 Constable-Head Constable Shuffle
27 कांस्टेबल-हेडकांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के विभिन्न थाना व कार्यालयों में तैनात हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि के कार्यक्षेत्र में एसएसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने कुल 27 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं, जिससे महकमे में हड़कं प मचा हुआ है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एचसीपी सहायक पुलिस योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस में भेजा गया है। कंप्यूटर आपरेटर अनिल कुमार को थाना छतारी से थाना रामघाट, कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्णकांत दुबे को थाना रामघाट से थाना छतारी, कंप्यूटर ऑपरेटर चेतन सिंह को थाना रामघाट से थाना अगौता, कंप्यूटर आपरेटर रविंद्र सिंह को सीसीटीएनएस पुलिस लाइन से कोरोना सेल में संबद्ध किया गया है। हेड कांस्टेबल संजय कुमार को मॉनिटरिंग सेल से कोरोना सेल, कांस्टेबल मुकेश कुमार को यूपी डायल 112 से कोरोना सेल में संबद्ध किया गया है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को पेशी सीओ खुर्जा से हेड पेशी सीओ स्याना, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह को पेशी सीओ स्याना से हेड पेशी सीओ खुर्जा बनाया गया है। हेड कांस्टेबल विनय कुमार थाना सिकंदराबाद से प्रशासनिक आधार पर थाना नरसेना, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को खुर्जा नगर से रामघाट किया गया स्थानांतरण निरस्त कर कोतवाली देहात, कांस्टेबल गौरव गौतम को पुलिस लाइन से थाना पहासू किया गया स्थानांतरण निरस्त कर थाना कोतवाली देहात भेजा गया है। वहीं, कांस्टेबल नेपाल सिंह को औरंगाबाद से बीबीनगर, शुभम सैनी को थाना स्याना से कांस्टेबल क्लर्क अहमदगढ़, कांस्टेबल शौकेंद्र को यूपी डायल 112 से चौकी कचहरी सुरक्षा कोतवाली नगर, अमित चौहान को डीसीआरबी से सीओ पेशी डिबाई, कांस्टेबल निशांत गौतम को सीओ पेशी कार्यालय से पेशी सीओ डिबाई भेजा गया है। कांस्टेबल पंकज को थाना शिकारपुर से पैरवी सेल, कांस्टेबल रवीश को पुलिस लाइन से पैरवी सेल, कांस्टेबल शिवम कुमार का थाना नरसेना सेे ब्लैक कैट कमांडो, हमराह एसएसपी पुलिस लाइन, कांस्टेबल सचिन कुमार को थाना ककोड़ से ब्लैक कैट कमांडो, हमराह एसएसपी पुलिस लाइन, कांस्टेबल सागर शर्मा को चौकी कचहरी सुरक्षा, कोतवाली नगर से ब्लैक कैट कमांडो, हमराह एसएसपी पुलिस लाइन, कांस्टेबल तेजवीर सिंह को थाना बीबीनगर से ब्लैक कैट कमांडो, हमराह एसएसपी पुलिस लाइन, कांस्टेबल निखिल कुमार को थाना गुलावठी से ब्लैक कैट कमांडो, हमराह एसएसपी पुलिस लाइन, कांस्टेबल अश्वनी कुमार को थाना ककोड़ से यूपी डायल 112 व कांस्टेबल मोहित कुमार और हितेश कुमार को पुलिस लाइन से यूपी डायल 112 पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed