{"_id":"65a41f1e89935698f401fd48","slug":"25-villages-lost-electricity-for-five-hours-due-to-fault-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-10216-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फाल्ट से पांच घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फाल्ट से पांच घंटे गुल रही 25 गांवों की बिजली
विज्ञापन
ऊंचागांव। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांवों में रविवार फाल्ट के कारण लोगों को पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे पहले शनिवार देर रात भी तीन घंटे की बिजली कटौती की गई थी।
रविवार को ऊंचागांव बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव नरेन्द्रपुर, नगला मदारीपुर, अमरगढ़, खंदोई, पिलखनी, सौजनारानी, मवई, शफीनगर, औरांगाबाद तहारपुर कपसाई, बलरामपुर, रसूलपुर, भगवन्तपुर, रजापुर, माली मडैया, चांसी समेत 25 से अधिक गांवों में रविवार सुबह करीब पांच घंटे की बिजली कटौती की गई। बताया जा रहा है कि फाल्ट के कारण शनिवार देर रात 10.30 बजे से दो बजे तक रविवार सुबह करीब 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बताया जा रहा है कि केबल बॉक्स में फाल्ट के चलते लोगों को परेशानी हुई। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स में फाल्ट के कारण लोगों को परेशानी हुई। समस्या का समाधान कराते हुए सप्लाई चालू करा दी गई है। संवाद