{"_id":"67927056aa6444c17502227e","slug":"25-thousand-rupees-reward-caught-in-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-128543-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन
सलेमपुर पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश सम्राट। स्त्रोत: पुलिस
सलेमपुर। थाना पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सम्राट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ पुलिस की खैरपुर रजवाहे के पास मुठभेड़ हुई थी। इसमें वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
पुलिस ने उपचार के बाद आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि सलेमपुर थाना पुलिस बुधवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि खैरपुर रजवाहे से एक इनामी बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें टीम ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर ही उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता हुआ देख कर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायलावस्था में एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शिनाख्त सम्राट उर्फ नीरज निवासी गांव पचदेवरा थाना अनूपशहर के रूप में हुई।
आरोपी के पास से अवैध असलहा और बाइक बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के बाद उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।