{"_id":"5ce291f7bdec220766495d53","slug":"21558352375-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर, महेंद्रा पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर, महेंद्रा पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
कैंटर, पिकअप की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत, नौ घायल
सिकंदराबाद। कैंटर और पिकअप की आमने-समाने की भिड़ंत में एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में दो महिलाओं और एक पुरुष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गाड़ियों के चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए।
ग्राम कसोई निजामपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ निवासी कमलेश पत्नी महिपाल, गोमती पत्नी होराम, सुमित्रा पत्नी रामभूल, गीता पत्नी रामफल, गीता पत्नी तुलसी, जगवती पत्नी बलजीत, प्रहलाद पुत्र पूरन सिंह, नेपाल सिंह, रामपाल पुत्रगण श्रवण सिंह, रामलाल पुत्र अमीचंद, तुलसी सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शुक्रवार को सभी पिकअप गाड़ी से सिकंदराबाद क्षेत्र में गांव सराय में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे सिकंदराबाद गुलावठी रोड पर माडर्न नेशनल स्कूल और सेटेलाइट के बीच में सिकंदराबाद की ओर से जा रही कैंटर के चालक ने पिकअप में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिकअप में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। यहां से गीता पत्नी तुलसी, जगवती पत्नी बलजीत और रामलाल की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गीता (40वर्ष) और जगवती (55वर्ष) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि कैंटर और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।