{"_id":"5c65b800bdec227365149b56","slug":"21550170112-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो की मौत
बुलंदशहर। जिलेभर में दो अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीबीनगर थाना क्षेत्र में गांव नगला कटक निवासी महिला आशा (38) पत्नी सोनू बृहस्पतिवार सुबह अपने खेतों पर गई थी। सुबह करीब 11 बजे आशा खेत पर गन्ने की छिलाई करने के बाद चारा लेकर घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह गांव स्थित एक तालाब के निकट पहुंची तो तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली गिरने से आशा गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे हापुड़ स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दूसरी घटना अहार थाना क्षेत्र के गांव दरावर में हुई। गांव निवासी हेमराज सिंह (24) पुत्र रोशन जाटव वीडियोग्राफी का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह अपने गांव से अवंतिका देवी चौराहे पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक नलकूप के पास रुक गया। इसी दौरान बादल की तेज गरज के साथ बिजली कड़की और नलकूप पर खड़ा हेमराज बिजली की चपेट में आ गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे हेमराज को जहांगीराबाद स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तेज सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम अनूपशहर आनंद श्रीनेत और एसडीएम स्याना अविनाश चंद मौर्य ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत मदद के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अन्य मदद देने पर विचार किया जाएगा।