{"_id":"68c05df6935f0e89950f9fd5","slug":"21-players-won-medals-in-the-state-level-wushu-competition-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109435-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में 21 खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन
सहारनपुर में आयोजित वूशु प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी । स्रोत : स्वयं
खुर्जा। सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खुर्जा के 21 खिलाड़ियों ने पदक जीते। सोमवार शाम को खिलाड़ियों के लौटने पर उनका खुर्जा के भूड़ा मंदिर शिव वाटिका स्थित खुर्जा मार्शल आर्ट्स अकादमी में स्वागत किया गया। कोच अमित शर्मा ने सभी को सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय रेफरी व कोच अमित शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में छह और सात सितंबर को प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग जनपद के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला बुलंदशहर के खुर्जा 24 खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक अपने नाम किए।
इसमें यश शर्मा, भूमिका कुमारी, राधिका, खुशी, थानवी सिंह, अर्जुन, पंकज, गरिमा शर्मा, यशिका, लक्ष्मी शर्मा, भावना देशवाल, उर्वशी परमार, लकी शर्मा, शिवाजी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
वहीं, ऋचा शर्मा, हिमांश शर्मा, पार्थ वर्मा, विवेक गिरी, युवराज, प्रज्ञा भाटी ने रजत पदक प्राप्त करते हुए अपने जिले का नाम रोशन किया। सोमवार शाम को सम्मान समारोह के दौरान टीनू चौहान, सुमित शर्मा, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।