फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2021 Master plan for the survey soon will form the Outer Ring Road

महायोजना-2021 के लिए सर्वे जल्द, बनेगी आउटर रिंग रोड

Thu, 10 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
2021 Master plan for the survey soon will form the Outer Ring Road
रिंग रोड - फोटो : Demo Pic.

विज्ञापन

बुलंदशहर में आउटर रिंग रोड बनेगी। शासन से स्वीकृत बुलंदशहर महायोजना-2021 के पुनरीक्षण के लिए सर्वे कराने के साथ यमुनापुरम आवासीय योजना को स्थानीय निकाय को स्थानांतरित करने,और कालिंदी कुंज आवासीय योजना में भवनों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया जाएगा।

यह सब निर्णय बुधवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की बैठक में लिया गया।  प्राधिकरण के वीसी शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि बुलंदशहर में अंसारी रोड पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने और एनएच-91 और एनएच-235 को जोड़ते हुए स्याना से अनूपशहर जाने वाले रास्ते व डिबाई होते हुए पुन: बुलंदशहर में प्रवेश करने के लिए एक आउटर रिंग रोड बनाने संबंध में मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने एजेंसी नामित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मंडलायुक्त ने यमुनापुरम आवसीय योजना के अंतर्गत एच ब्लाक में 1500 वर्ग मीटर की भूमि पर विद्युत उपकेंद्र बनाने पर विद्युत निगम से दूसरी जगह उतनी ही जमीन लने के संबंध में एमडी पॉवर को पत्र भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगानगर आवासीय योजना के अंतर्गत आवंटियों को अपने आवासीय भूखंडों के विक्रय अभिलेख निष्पादन की तारीख से पांच वर्ष के अंदर भवन निर्माण कार्य शुरू न करने पर जुर्माना लगाया जाएग। कालिंदीकुंज आवासीय योजना में निर्मित दुर्बल आय वर्ग, अल्प आय वर्ग और अफोर्डेबल हाउसिंग नीति के अधीन निम्न मध्यम आय वर्ग के भवनों को पहले आओ पहले पाए के आधार पर वितरित करने पर सहमति बनी।


इस मौके ग्राम नियोजन विभाग लखनऊ के डीसी गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी खुर्जा विकास प्राधिकरण आईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम बुलंदशहर एसके भारद्वाज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed