{"_id":"5c6855e1bdec22738335f73d","slug":"201550341601-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी के लिए 7200 किसान हुए चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी के लिए 7200 किसान हुए चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्ज माफी लिए 7200 किसान हुए चिन्हित
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत 7200 किसान चिन्हित किए गए हैं। इन सभी किसानों के आवेदन सत्यापन के लिए बैंक भेज दिए गए हैं। बैंकों से मिलने वाली रिपोर्ट के बाद तहसीलों से सत्यापन करवाया जाएगा। उसी के बाद यह सभी किसान योजना के पात्र बनेंगे।
गत दिनों जिला कृषि विभाग ने शासन के आदेश पर योजना से वंचित किसानों से आवेदन मांगे थे। इस दौरान जिले के 15 हजार से अधिक किसानों ने आवेदन किए थे। इनमेें से विभागीय अफसरों और कर्मचारियों ने पात्र किसानों को चिन्हित किया जो करीब 7200 हैं। विभागीय अफसरों ने बताया कि इन किसानों के आवेदनों का सत्यापन करवाने के लिए बैंकों को भेज दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जिन किसानों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें से पात्र किसानों को चिन्हित कर उनके आवेदन बैंकों को सत्यापन के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह अब अपना किसी तरह का भी आवेदन कार्यालय में लेकर न आएं। इस समय किसानों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। अब तक जो आवेदन प्राप्त हुए उनमें अधिकतर अपात्र किसानों के आवेदन भी शामिल रहे।