फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सुबह अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, दोपहर में फिर लगी दुकानें

सुबह अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, दोपहर में फिर लगी दुकानें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सुबह अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, दोपहर में फिर लगी दुकानें
सुबह अतिक्रमण पर चला पीला पंजा, दोपहर में फिर लगीं दुकानें
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर पालिका परिषद को लंबे समय के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने की याद आई। बृहस्पतिवार सुबह पालिका का पीला पंजा राजेबाबू रोड पर बनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर चला। टीम के लौटते ही दुकानदारों ने फिर दुकानें लगा लीं। लोगों का आरोप है कि नपा का यह अभियान खानापूर्ति तक सीमित रहता है।
नगर में कोई बाजार ऐसा नहीं है, जहां पर अतिक्रमण की भरमार न हो। इसके चलते सड़कें संकरी होने के कारण रोजाना जाम की स्थिति पैदा होती है। पालिका अफसरों की शिथिलता का ही नतीजा है कि दुकानदार बेखौफ हैं और दुकानों केे बाहर सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। राजेबाबू रोड पर वाहनों की धुलाई करने और स्पेयर पार्ट्स की दुकानों की लंबी फेहरिस्त है। यहां पर दुकानों के बाहर वर्षों से अतिक्रमण है। आखिर लंबे समय के बाद पालिका अफसर नींद से जागे और बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ इन दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे। अफसरों और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर ने दुकानों के बाहर बने शेड आदि के अलावा वाहन धुलाई के लिए बने डग को एक के बाद एक ध्वस्त कर दिया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने सामान समेटना शुरू कर दिया। दोपहर तक चली इस कार्रवाई के दौरान किसी ने विरोध नहीं किया। पालिका की टीम के वहां से हटते ही दुकानदारों ने फिर अपनी दुकान सजाकर अतिक्रमण कर लिया। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पालिका का यह अभियान मात्र खानापूर्ति तक सीमित है। अतिक्रमण हटाने की ओर नहीं, बल्कि पालिका का ध्यान अवैध वसूली पर ज्यादा रहता है। यही कारण है कि पिछले काफी दिनों से पालिका की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन


सुनहैरा गांव के पास डग बनाने के दिए जा चुके हैं आदेश
राजेबाबू बाबू रोड पर वाहन धुलाई के लिए बनी डग को हटाकर यहां पर अतिक्रमण से निजात दिलाने की पहल तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब ने की थी। उस समय निर्देश जारी किए गए थे कि पालिका सुनहैरा गांव के पास डग बनाने को जगह चिन्हित करे। इन आदेशों को जारी हुए काफी समय बीत जाने के बाद भी पालिका की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इससे पालिका की शिथिलता भी सामने आ रही है तो साथ ही अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। सुबह जहां पर अतिक्रमण हटाया गया था, वहां पुन: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिका का यह अभियान नगर को जाम से मुक्ति के दिलाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। - सर्वेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट/पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed