फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दबाव में काम कर रही है एसआईटी: वृंदा करात 19-42-11

दबाव में काम कर रही है एसआईटी: वृंदा करात 19-42-11

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
दबाव में काम कर रही है एसआईटी : वृंदा करात
विज्ञापन


स्याना। स्याना बवाल के 34वें दिन शनिवार को सीपीएम की पोलित ब्यूरो की सदस्या व पूर्व सांसद राज्यसभा वृंदा करात और सुभाषिनी अली ग्राम नयाबांस व चिंगरावठी पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान वृंदा करात ने घटना का ठीकरा हिंदूवादी संगठनों पर फोड़ते हुए कहा कि योगी सरकार में किसी को न्याय नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि एसआईआटी सरकार के दबाव में कार्य कर रही है।

स्याना बवाल प्रकरण में शनिवार को सीपीएम की पूर्व सांसद वृंदा करात और सुभाषिनी अली गांव नयाबांस और चिंगरावठी पहुंची। जहां उन्होंने ग्रामीणों व पीड़ितों से मुलाकात कर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान वृंदा करात ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार से किसी भी व्यक्ति को सही न्याय नहीं मिल सकता। इस कांड की जांच कर रही एसआईटी सरकार के दबाव में है, जिससे निर्दोष लोगों को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार निर्दोष लोगों को जेल भेजने की स्वयं जिम्मेदारी ले और उन्हें मुआवजा भी दे। उन्होंने गोकशी की घटना में नामजदगी के बाद निर्दोष साबित हुए सरफुददीन खां से भी घटना की जानकारी ली। कहा कि इस पूरी घटना में पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाई की गई है। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि चिंगरावठी कांड में दो लोगों की हत्या हुई है उसे फोकस किया जाए। घटना की शुरूआत होने पर भीड़ को किन लोगों द्वारा उकसाया गया, ये जांच का विषय है। उन्होंने बवाल को सोची समझी साजिश व रंजिश के चलते हिंदूवादी संगठन द्वारा अंजाम देने का आरोप लगाया। कहा कि तीन दिसंबर को एक सुनियोजित दंगे की तैयारी थी, जिसमें हिंदुवादी संगठन संलिप्त थे। कहा कि वर्ष 2012 में मुजफ्फरनगर कांड एक सुनियोजित साजिश थी। जिसका भाजपा ने वर्ष 2014 में लाभ लेकर बहुमत हासिल किया। अब वर्ष 2019 में भी इसी प्रकार के हालात पैदा करके प्रचंड बहुमत जुटाने की तैयारी है, जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान सीपीएम के राज्यमंत्री परिषद के सदस्य सुरेंद्र सिंह व किसान सभा के जिला मंत्री कामरेड जगवीर सिंह भाटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


- माकपा की पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात और सुभाषिनी अली ने किया नयाबांस व चिंगरावठी का दौरा
- ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed