{"_id":"5b9ea83b867a557fff730343","slug":"201537124411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में जलवा बिखेर रहा खुर्जा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में जलवा बिखेर रहा खुर्जा का युवक
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में जलवा बिखेर रहा खुर्जा का युवक
खुर्जा,। नगर के मोहल्ला तेलियाघाट निवासी एक युवक ने अपनी मेहनत से मुंबई मायानगरी में पॉटरी नगरी का नाम रोशन किया है। हाल ही में उसने अलादीन, नजर, देव और कुल्फी कुमार बाजे वाला नामक छोटे पर्दे पर आने वाले प्रोग्रामो को लांच किया है। इससे पूर्व वो सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल सरीखे नाटकों में भी रोल कर चुका है।
तेलियाघाट मोहल्ला निवासी करन राजपूत ने बताया कि वह बचपन से ही नाटकों में काम करने का इच्छुक था। जिसके चलते दो साल पूर्व वह काम की तलाश में मुंबई गया था। जहां कड़ी मशक्कत के बाद उसे ऑडिशन में सफलता मिलने के बाद सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल सरीखे नाटकों में काम मिला था। उसने अपना मेहनताना 8000 रुपये अपनी मां और प्रेरणास्त्रोत रेनू देवी को दिया था। अभी हाल में करन ने अलादीन, नजर, देव और कुल्फी कुमार बाजे वाला नामक छोटे पर्दे पर आने वाले प्रोग्रामो को लांच किया है। जिसको बच्चों द्धारा काफी पंसद किया जा रहा है। करन ने बताया कि अगर उसे बॉलीवुड से काम करने का प्रस्ताव मिलता है, तो वो जरूर काम करेगा। इसके बाद उसके अगले कुछ और नए नाटक भी आने वाले है। करन ने मॉडलिंग से अपनी कैरियर शुरुआत की।