{"_id":"5b0452dd4f1c1bd1408b71fe","slug":"201527010013-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों की सुरक्षा के लिए आगे आई एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों की सुरक्षा के लिए आगे आई एबीवीपी
Updated Tue, 22 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्षियों की सुरक्षा के लिए आगे आई एबीवीपी
- मिट्टी के बर्तनों का किया वितरण, पक्षियों को पानी पिलाने की अपील
सिकंदराबाद। भीषण गर्मी की मार से पक्षियों को बचाने के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता आगे आए हैं। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और अन्य संगठनों में मिट्टी के बर्तन वितरित कर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की है।
मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक कायस्थवाडा कार्यालय पर हुई। बैठक में जिला संयोजक अनुज ठाकुर ने कहा कि 22 मई से 27 मई तक देश में एबीवीपी द्वारा ‘पक्षी बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यकर्ता स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, नगर के बाजारों, गांव और देहात में जाकर लोगों को भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी रखने को जागरूक करेंगे। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा, कोतवाल योगेंद्र कुमार, समाजसेवी तरसेराम गुर्जर, स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों में मिट्टी के बर्तनों का वितरण कर पक्षियों को पानी पिलाकर उनकी रक्षा करने का आग्रह किया। इस दौरान नगर मंत्री सचिन शर्मा, सिकंदर चौधरी, प्रदीप बैसोया, गुलशन चौहान, गौरव भाटी, अजय, रिंकू भाटी, रोहित प्रजापति, श्रीनिवास मावी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।