{"_id":"69f77d60eefac0ef1400b304","slug":"20-hour-power-outage-villagers-protest-bulandshahr-news-c-133-1-bul1020-153607-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 20 घंटे बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
ऊंचागांव/नरसेना। नरसेना गांव में 20 घंटे तक आपूर्ति गुल रहने पर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के प्रति विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार शाम को जर्जर लाइन में फाल्ट होने पर बिजली गुल हो गई। रविवार सुबह फाल्ट सही हुआ तो दोबारा आग लगने से बिजली गुल हो गई। जर्जर लाइन की वजह से आए दिन बिना बिजली रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है।
गणेश शर्मा व नवनीत गौड़ ने कहा कि गांव की विद्युत केबल पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लोड बढ़ते ही आए दिन केबल में फाल्ट हो जाने से टूट जाता है। शनिवार शाम फाल्ट हो जाने पर बिजली गुल हो गई। विनोद कुमार व बिजेंदर शर्मा ने कहा कि बिजली गुल होने पर जिन घरों में इन्वर्टर लगे थे वह कुछ देर बाद डाउन हो गए। इसके चलते रात के समय बिना बिजली के रहना पड़ा।
एसडीओ बुगरासी प्रवीन कुमार का कहना है कि फाल्ट को ठीक करवाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।