फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 crore rupees received for the construction of two Chief Minister Composite Schools.

Bulandshahar News: दो मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण के लिए मिले 20 करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अरनिया ब्लाॅक के गांव जहानपुर और अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बन रहे हैं। यह विद्यालय पूरी तरह से आधुनिक होंगे। इनका निर्माण कराने के लिए शासन की ओर से 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। शासन से मिली राशि से जल्द ही स्कूल बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के बच्चे पढ़ सकेंगे। दोनों विद्यालयों में 25 से अधिक कक्षों से युक्त एकीकृत भवन का निर्माण होगा। शौचालय युक्त स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसमें निर्माण भूकंप रोधी तकनीक से होगा और आधुनिक अग्निशमन यंत्रों की स्थापना होगी। छात्रों को शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी सभी सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

विद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के लिए अलग से जमीन उपलब्ध रहेगी। मध्याह्न भोजन के लिए हॉल, रसोईघर और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। विद्यालय में शौचालय पर्यावरण के अनुकूल उच्चीकृत होंगे और बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड एवं पार्किंग बनेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि गांव जहानपुर में निर्माणाधीन विद्यालय के लिए दूसरी किस्त में 10 करोड़ और मुमरेजपुर में बन रहे विद्यालय के निर्माण के लिए पहली किस्त में 10 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। शेष राशि भी जल्द मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed