फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.99 lakhs withdrawn from account through fraud

Bulandshahar News: फर्जीवाड़ा कर खाते से निकाले 1.99 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
1.99 lakhs withdrawn from account through fraud
बुलंदशहर। एक व्यक्ति के बैंक खाते से फर्जीवाड़ा कर 1.99 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि उनके द्वारा न तो नेट बैंकिंग और न ही यूपीआइ का प्रयोग किया गया। साइबर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


छतारी के गांव असगरपुर माजरा निवासी अनिल कुमार ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। आरोप है कि पांच अक्तूबर की दोपहर करीब चार बजे उनके बैंक खाते से दो बार में 1.99 लाख रुपये कटने का मैसेज आया। जबकि उन्होंने कभी भी नेट बैंकिंग और यूपीआइ का प्रयोग नहीं किया है। ऐसे में उनके साथ करीब दो लाख रुपये की ठगी अज्ञात आरोपियों ने की है। शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। जल्द ही पीड़ित के रुपये वापस कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed