{"_id":"5c6af30fbdec2211ac1af8be","slug":"191550512911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक छावनी में तब्दील नजर आया कलक्ट्रेट परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक छावनी में तब्दील नजर आया कलक्ट्रेट परिसर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के दौरान कोई बवाल न हो, इसके लिए पुलिस महकमे ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। कलक्ट्रेट परिसर को सुबह आठ बजे से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। परिसर के दोनों गेट पर फोर्स तैनात रही। इसके अलावा भूड़ चौराहे से लेकर कालाआम चौराहे व शहर के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस की तैनाती रही।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चर्चा व मतदान शांति पूर्ण रूप से कराने के लिए जिलेभर के 11 थानों की फोर्स व तीन सीओ की तैनाती की गई थी। सदस्यों की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। भूड़ चौराहा, कालाआम, स्याना अड्डा चौराहा पर जरूरी फोर्स तैनात की गई थी। इसके अलावा जिला कलक्ट्रेट गेट पर सुबह आठ बजे से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। दूसरे गेट पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। वाहनों को भी बाहर ही पार्किंग में रोक दिया गया था। कलक्ट्रेट तिराहे पर सभी दुकानों को भी बंद करा दिया गया था।
खुफिया विभाग भी सतर्क
इस दौरान खुफिया विभाग भी सतर्क नजर आया और पल-पल की जानकारी एकत्र कर लखनऊ मुख्यालय को अवगत कराया गया। खुफिया तंत्र बीते दिनों से ही जिला पंचायत संबंधित रिपोर्ट एकत्रित कर रहा था। जिससे कि किसी भी अनहोनी को पहले ही टाला जा सके।
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत सभागार में अविश्वास प्र्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लेने के लिए डीएम अभय सिंह व एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से बातचीत की और दिशा निर्देश दिए।
सुबह आठ बजे से पहुंचने लगे थे सदस्य
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व वोटिंग में शामिल होने के लिए 44 सदस्य पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही जिला पंचायत परिसर में सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर करीब पौने बारह बजे अंतिम सदस्य जिला पंचायत सभागार पहुंचा था।
वीडियोग्राफी भी हुई
सदन और परिसर में सुबह को विपक्ष सदस्यों की मांग पर डीएम के निर्देश के बाद वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभी सदस्यों से लेकर सदन की कार्रवाई तक की वीडियोग्राफी की गई।