{"_id":"5aca65954f1c1b506b8b4721","slug":"191523213717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा एसडीएम के खिलाफ बजरंग दल का अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा एसडीएम के खिलाफ बजरंग दल का अभियान जारी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा एसडीएम के खिलाफ बजरंग दल का अभियान जारी
खुर्जा। रात्रि दस बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले लाउडस्पीकर न बजाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद लाउडस्पीकर बजाए जाने के विरोध में दूसरे दिन भी एसडीएम के खिलाफ बजरंग दल का घर-घर अभियान जारी रहा। अभियान के तहत जन सुनवाई एप के जरिए 20 शिकायतें सीएम और डीएम को भेजी गईं। अब तक 40 शिकायतें डीएम और सीएम को भेजी जा चुकीं है।
बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक प्रवीण प्रताप भाटी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रदेश सरकार की ओर से धर्मिक स्थलाें पर लाउडस्पीकर नियंत्रित किया जाना तय हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि खुर्जा के एसडीएम पुलकित गर्ग शासनादेश का पालन नहीं करा रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सुबह 6 बजे और दिन में भी निश्चित सीमा 55 डीबी से अधिक लाउडस्पीकर बज रहे हैं। जिसपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रवीण प्रताप भाटी ने बताया कि बजरंग दल की ओर से शनिवार से अभियान की शुरूआत की गई है। रविवार को दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसुनवाई एप द्वारा अब तक 40 शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। शिकायत करने वालों में हरिओम मीणा, संजीव कुमार, गौरव, राजवीर सैनी, संजीव गर्ग, राहुल कुमार, संजीव कश्यप आदि लोग हैं।