{"_id":"5a8725944f1c1b641f8b60f6","slug":"191518806420-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को बस की छत पर बैठाया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को बस की छत पर बैठाया तो खैर नहीं
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को बस की छत पर बैठाया तो खैर नहीं
खुर्जा। यात्रियों को बस की छत पर बैठाकर सफर कराने वाले संचालकों की अब खैर नहीं है। बसों की छत पर या बाहर सवारियां लटकी मिलने पर सीओ ने बस संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को छत पर सवारियां बैठाकर खुर्जा से जेवर जा रही एक निजी बस और सवारियां लेकर जा रहे अन्य ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई भी की गई।
जेवर अड्डा चौराहा से जेवर, पहासू अड्डा से पहासू होते हुए अतरौली तक, शिकारपुर अड्डा से शिकारपुर आदि स्थानों के लिए खुर्जा से करीब 150 निजी बसों का संचालन होता है। बस के अंदर जगह न होने पर कई सवारियां बस की छत पर बैठ सफर करती हैं। इसके अलावा बसों की साइड और पीछे लटकर सफर करते हुए भी लोग देखे जाते हैं। त्यौहारों के मौके पर भीड़ बढ़ने से स्थित और भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि बस के ऊपर लगे कैरियर को निकालने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि बसों की छत पर बैठक कर कोई सफर कर सके। इसके अलावा बस में लटकने के लिए सहारा वाली कोई चीज नहीं होनी चाहिए।