फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   19 players won medals in karate competition

Bulandshahar News: कराटे प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
19 players won medals in karate competition
अलीगढ़ के नुमाइश में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में विजेता खुर्जा के खिलाड़ी । स्रोत : स्वयं
अलीगढ़ जनपद के नुमाइश मेले में आयोजित अंतर जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खुर्जा के 19 खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण व छह ने रजत पदक अपने नाम किए। विजेताओं को कोच व अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन


खुर्जा की ड्यूक मार्शल आर्ट्स अकादमी के कोच सेंसई कुर्बान खान ने बताया कि अलीगढ़ में राजकीय प्रौद्योगिकी कृषि प्रदर्शनी नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रविवार को अंतर जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन भार में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



खुर्जा से गए खिलाड़ियों में दीपिका, तमन्ना, अर्पिता, अवनी, लिपिक, कृतिका, कीर्ति, तुषार, उजेफ, आलिया, चिराग, पुष्प, कुनाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, भाव्य, अब्दुल, शिवम, गौरव, उत्कर्ष, शिवम आदि ने द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा टीम ने सोमरीटा सैनी और नैना की देखरेख में प्रशिक्षण लिया था। खुर्जा लौटने पर विजेताओं व उपविजेताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed